शुक्रवार, 11 सितंबर 2026
Logo
Chhattisgarh

निर्माण कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं, जिम्मेदारी तय होगी: विष्णुदेव साय

11 सित, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
निर्माण कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं, जिम्मेदारी तय होगी: विष्णुदेव साय
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जनसुविधा से जुड़े विकास एवं निर्माण कार्य तय समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरे किए जाएं। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में अनावश्यक देरी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। धीमी गति से चल रहे कार्यों की बाधाएं तत्काल दूर कर काम में तेजी लाई जाए।


मुख्यमंत्री ने गरियाबंद जिले के मैनपुर विकासखंड के खामभाठा क्षेत्र में निर्माणाधीन पुल के चलते स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को हो रही परेशानी की जानकारी मिलने पर गरियाबंद कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा से दूरभाष पर चर्चा की। उन्होंने पुल का निर्माण निश्चित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराने और लेटलतीफी के लिए जिम्मेदार अधिकारियों से जवाब तलब करने के निर्देश दिए।


मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। पुल का निर्माण पूरा होने तक ग्रामीणों और स्कूली बच्चों के लिए सुरक्षित एवं सुगम वैकल्पिक आवागमन की तत्काल व्यवस्था की जाए। निर्माण स्थल पर खुले सरियों, गहरे गड्ढों और अन्य जोखिम वाले स्थानों को सुरक्षित करने के साथ आवश्यक बैरिकेडिंग और सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किए जाएं।


उन्होंने सभी जिला कलेक्टरों को निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी करने और बाधाओं का तत्काल समाधान कराने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि सड़क, पुल-पुलिया, स्कूल और अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कार्यों में देरी का सीधा असर आम नागरिकों पर पड़ता है। इसलिए जनहित और नागरिक सुरक्षा से जुड़े कार्यों में किसी भी स्तर की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें