सोमवार, 12 अक्टूबर 2026
Logo
Chhattisgarh

समान नागरिक संहिता के प्रारूप पर 27 अगस्त को होगा मंथन, उच्च स्तरीय समिति की उपस्थिति में बैठक प्रस्तावित

24 अग, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
समान नागरिक संहिता के प्रारूप पर 27 अगस्त को होगा मंथन, उच्च स्तरीय समिति की उपस्थिति में बैठक प्रस्तावित
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। प्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू करने के लिए शासन की ओर से गठित उच्च स्तरीय समिति की उपस्थिति में 27 अगस्त को राजधानी के कन्वेंशन हॉल, न्यू सर्किट हाउस में राज्य स्तरीय बैठक आयोजित की जा रही है। इसमें समान नागरिक संहिता के प्रारूप पर मंथन होगा। 


विषय पर व्यापक विचार-विमर्श करने के लिए विभिन्न क्षेत्रों से करीब 200 लोग शामिल होंगे। आयोग, निगम, मंडल, विभिन्न सामाजिक संगठनों, समाज प्रमुखों, विकास प्राधिकरणों के प्रदाधिकारियों, प्रबुद्ध नागरिक, जनप्रतिनिधि और विशेषज्ञों को आमंत्रित किया गया है। बैठक में शामिल होने वाले प्रतिनिधियों के विचार, अनुभव और सुझाव कानून के भावी स्वरूप को गढ़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

     

बैठक में समान नागरिक संहिता के विभिन्न प्रावधानों, सामाजिक प्रभावों और व्यावहारिक पहलुओं पर गहराई से चर्चा की जाएगी। राज्य शासन का उद्देश्य एक ऐसा समावेशी और संतुलित प्रारूप तैयार करना है जो राज्य के सभी वर्गों के हितों का ध्यान रख सके। विस्तृत चर्चा व सुझाव के लिए विभिन्न समूह को पृथक से भी आमंत्रित किया जाएगा, समान नागरिक संहिता का  Online सुझाव इस पर भी दिया जा सकता है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें