शुक्रवार, 31 जुलाई 2026
Logo
Chhattisgarh

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने ‘सीजी टेंट एंड डेकोर एक्सपो-2026’ का किया शुभारंभ, बोले- यह व्यवसाय सशक्त उद्योग के रूप में हो रहा स्थापित

31 जुल, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने ‘सीजी टेंट एंड डेकोर एक्सपो-2026’ का किया शुभारंभ, बोले- यह व्यवसाय सशक्त उद्योग के रूप में हो रहा स्थापित
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने शुक्रवार को रायपुर के लाभांडी में छत्तीसगढ़ टेंट ओनर वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से आयोजित सीजी टेंट एंड डेकोर एक्सपो-2026 का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि टेंट व्यवसाय आज तेजी से विकसित होकर एक सशक्त उद्योग के रूप में स्थापित हो रहा है। नई थीम और लगातार हो रहे नवाचार इस क्षेत्र को नई पहचान दे रहे हैं।


उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कम समय में किसी भी स्थान का स्वरूप बदल देना टेंट व्यवसायियों की रचनात्मकता का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने एक्सपो का अवलोकन कर टेंट और डेकोरेशन से जुड़े आधुनिक उत्पादों, आकर्षक डिज़ाइनों और नई तकनीकों की सराहना की। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन कई शहरों के व्यवसायियों को एक मंच पर लाकर अनुभव साझा करने और व्यापार के नए अवसर तलाशने का अवसर देते हैं। यह एक्सपो टेंट उद्योग को बढ़ाने के साथ ही राज्य की आर्थिक गतिविधियों को और गति प्रदान करेगा।


उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने छत्तीसगढ़ टेंट ओनर वेलफेयर एसोसिएशन को एक्सपों के आयोजन के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं। एक्सपो के शुभारंभ के मौके पर विधायक मोतीलाल साहू, टेंट एसोसिएशन के पदाधिकारी और देशभर से आए टेंट व्यवसायी व इससे जुड़े लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे। 


  


पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें