
रायपुर। उपमुख्यमंत्री व लोक निर्माण मंत्री अरुण साव ने शनिवार को रायपुर-जगदलपुर मार्ग पर 308 करोड़ रुपए की लागत से बन रहे बने केशकाल घाट फोरलेन बाइपास रूट का निरीक्षण किया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों और निर्माण एजेंसी को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए।
उपमुख्यमंत्री ने अरुण साव ने अधिकारियों से कहा कि बस्तर और छत्तीसगढ़ के लिए यह बायपास बेहद महत्वपूर्ण है। इसका तेजी से निर्माण कर आवाजाही शुरू करना सरकार की प्राथमिकता में है। लोक निर्माण विभाग की ओर से 11.38 किलो मीटर लंबे केशकाल घाट बाइपास का निर्माण किया जा रहा है। इस बाइपास में दो बड़े और दो मध्यम पुल भी बनाए जाएंगे।
उप मुख्यमंत्री ने कोंडागांव जिले के केशकाल से सलना तक सड़क मजबूतीकरण कार्य का निरीक्षण किया। निर्माण एजेंसी को समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ काम पूरा करने के निर्देश दिए। वह नजदीक के बेड़मा गांव में जल जीवन मिशन के अंतर्गत जल अर्पण कार्यक्रम में भी शामिल हुए। विधायक नीलकंठ टेकाम और कलेक्टर नुपुर राशि पन्ना की भी उपस्थिति रही।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

