
रायपुर। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने विश्व साइकिल दिवस पर रविवार को जगदलपुर में आयोजित ‘सन्डे ऑन साइकिल’ कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने युवाओं के साथ साइकिल चलाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। साथ ही जुम्बा का भी आनंद लिया।
उपमुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में लोगों को स्वस्थ जीवन शैली अपनाने, फिट रहने व पर्यावरण को बचाने साइकिल चलाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि साइकिल हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है। नियमित सायकल चलाने से शरीर स्वस्थ रहता है। दैनिक जीवन में साइकिल का उपयोग हमें फिट और ऊर्जावान बनाए रखने में मदद करता है।
उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि साइकिल पर्यावरण संरक्षण और आर्थिक बचत का भी एक सरल माध्यम है। अधिक से अधिक साइकिल का उपयोग कर हम स्वच्छ वातावरण बनाने में योगदान दे सकते हैं। साइकिल हमारे लिए हर दृष्टि से उपयोगी है। हमें जितना संभव हो सके, सायकल का उपयोग करना चाहिए।
कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री के साथ सांसद महेश कश्यप, महापौर संजय पाण्डेय और कलेक्टर आकाश छिकारा भी शामिल हुए।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

