सोमवार, 23 नवंबर 2026
Logo
Chhattisgarh

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा- 2047 के विकसित भारत की जिम्मेदारी युवाओं के कंधों पर

23 नव, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा- 2047 के विकसित भारत की जिम्मेदारी युवाओं के कंधों पर
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सात दिवसीय भ्रमण पर आए छह राज्यों के 150 युवाओं ने उपमुख्यमंत्री एवं खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव से मुलाकात कर अपने अनुभव साझा किए। इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण और उसका नेतृत्व करने की जिम्मेदारी आज की युवा पीढ़ी के कंधों पर है। युवाओं की क्षमता, आत्मविश्वास और एकजुटता ही भारत को विश्व में अग्रणी बनाएगी।


भारत सरकार के ‘वंदे मातरम शिविर’ के तहत त्रिपुरा, महाराष्ट्र, तेलंगाना, ओडिशा, उत्तर प्रदेश और जम्मू-कश्मीर से आए युवाओं ने 17 से 23 नवंबर तक छत्तीसगढ़ का भ्रमण किया। नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में मुलाकात के दौरान अरुण साव ने कहा कि सात दिनों का यह शिविर युवाओं को केवल अनुभव ही नहीं, बल्कि जीवनभर काम आने वाले रिश्तों और यादों की अनमोल पूंजी देकर जा रहा है। उन्होंने कहा कि युवाओं ने 200 दोस्त ही नहीं बनाए, बल्कि देशभर में 200 नए परिवारों से रिश्ते जोड़े हैं। यही भारत की असली ताकत है।


उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि भारत की पहचान विविधता में एकता है। भाषा, खानपान और वेशभूषा अलग होने के बावजूद देशवासियों की भावना एक है। ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की अवधारणा को मजबूत करना ही वंदे मातरम शिविर का उद्देश्य है। उन्होंने युवाओं से देश की संस्कृति, सभ्यता और गौरव के प्रति सम्मान रखते हुए विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। इस दौरान मेरा युवा भारत (MY Bharat) के राज्य समन्वयक अर्पित तिवारी भी मौजूद रहे।


संग्रहालय से विधानसभा व सिरपुर तक जाना छत्तीसगढ़

सात दिवसीय प्रवास के दौरान युवाओं ने राज्यपाल रमेन डेका से मुलाकात की। इसके अलावा सिरपुर, आदिवासी संग्रहालय, शहीद वीर नारायण सिंह संग्रहालय, पुरखौती मुक्तांगन और छत्तीसगढ़ विधानसभा का भ्रमण कर प्रदेश की संस्कृति, इतिहास, कला और विकास को करीब से जाना। युवाओं ने रायपुर के ‘सियान गुड़ी’ वृद्धाश्रम एवं बालिका गृह पहुंचकर बुजुर्गों और बालिकाओं के साथ समय बिताया। शिविर में डिजिटल साक्षरता, साइबर सुरक्षा और उद्यमिता पर संवादात्मक सत्र भी आयोजित किए गए। वहीं, जेठौनी तिहार (तुलसी विवाह), रंगोली प्रतियोगिता, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और खाद्य महोत्सव के जरिए विभिन्न राज्यों की परंपराओं, खानपान और जीवनशैली को समझने का अवसर मिला।



पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें