सोमवार, 24 अगस्त 2026
Logo
Chhattisgarh

उपमुख्यमंत्री अरुण साव के निर्देश- विकास कार्यों में लापरवाही और धीमी प्रगति पर होगी कार्रवाई

24 अग, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
उपमुख्यमंत्री अरुण साव के निर्देश- विकास कार्यों में लापरवाही और धीमी प्रगति पर होगी कार्रवाई
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने मुंगेली में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों और योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को सभी विकास कार्यों को निर्धारित समयावधि के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्रा करने के निर्देश दिए। यह भी कहा कि विकास कार्यों में लापरवाही और धीमी प्रगति पर कार्रवाई होगी। 


उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने लंबे समय से लटके हुए कार्यों को प्राथमिकता के साथ जल्दी पूरा करने को कहा। उन्होंने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और समयबद्ध प्रगति को सर्वोच्च प्राथमिकता दी और अधिकारियों से कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कार्यों में लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों और संबंधित एजेंसियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।


उपमुख्यमंत्री ने बैठक में शासन की प्राथमिकता के अनुरूप विकास कार्यों को गति देते हुए उनका लाभ नागरिकों तक समय पर पहुंचाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अधिकारियों को विकास कार्यों की निरंतर समीक्षा व स्थल निरीक्षण करते हुए प्रगति पर कड़ी नजर रखने को कहा। उन्होंने योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही और कार्यों की धीमी प्रगति पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध निलंबन की कार्रवाई किए जाने की बात कही।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें