शनिवार, 06 जून 2026
Logo
Chhattisgarh

इसरो के युविका कार्यक्रम के लिए चयनित 10वीं के छात्र अभिषेक खरे को उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दीं शुभकामनाएं

06 जून, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
इसरो के युविका कार्यक्रम के लिए चयनित 10वीं के छात्र अभिषेक खरे को उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दीं शुभकामनाएं
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। पीएम श्रीकेंद्रीय विद्यालय, महाराजपुर के कक्षा 10वीं के छात्र अभिषेक का चयन इंडियन स्पेस रिसर्च आर्गेनाईजेशन (इसरो) के प्रतिष्ठित युवा वैज्ञानिक कार्यक्रम युविका के लिए हुआ है। मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अपने कवर्धा निवास कार्यालय में अभिषेक से मुलाकात की और उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। 


 उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि अभिषेक की सफलता महज उनके परिवार या विद्यालय की ही नहीं, बल्कि पूरे कबीरधाम जिले और छत्तीसगढ़ प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी विज्ञान और नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़कर देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकती है। अभिषेक जैसे प्रतिभाशाली छात्र अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा हैं।


अभिषेक को सम्मानित करने के बाद उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद मेहनत, लगन और लक्ष्य के प्रति समर्पण से बड़ी से बड़ी उपलब्धि हासिल की जा सकती है। उन्होंने अभिषेक को भविष्य में अंतरिक्ष विज्ञान और अनुसंधान के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचने के लिए प्रोत्साहित किया।


    

      

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें