शनिवार, 20 जून 2026
Logo
Chhattisgarh

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भारत माता की प्रतिमा व भव्य शहीद स्मारक का किया लोकार्पण

20 जून, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भारत माता की प्रतिमा व भव्य शहीद स्मारक का किया लोकार्पण
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कबीरधाम जिले के बोड़ला विकासखंड अंतर्गत आने वाले ग्राम नेउरगांव खुर्द में भारत माता की प्रतिमा व शहीद स्मारक का लोकार्पण किया। उन्होंने ग्रामीणों की एकजुटता, देशभक्ति और शहीदों के प्रति सम्मान की भावना को सराहा। 


उपमुख्यमंत्री ने कहा कि नेउरगांव खुर्द ने पूरे प्रदेश के लिए एक प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया है। शहीदों के त्याग और बलिदान को स्मरणीय बनाए रखने के लिए ग्रामीणों का यह प्रयास समाज में राष्ट्रप्रेम और सामाजिक समरसता का अनुकरणीय उदाहरण है। उन्होंने बताया कि शहीद स्मारक परिसर के निर्माण की शुरुआत उनकी विधायक निधि से दिए गए 3.50 लाख रुपए की राशि से हुई थी। इसके बाद ग्रामीणों ने गांव के हर घर से कुछ ना कुछ सहयोग प्राप्त किया। चंदा एकत्र कर करीब 10 लाख रुपए की लागत से शहीद स्मारक का निर्माण कराया।  


उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि ऐसे कार्य नई पीढ़ी को देश के वीर शहीदों के बलिदान से प्रेरणा लेने और समाज के प्रति अपने दायित्वों को समझने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। ग्रामवासियों से मुलाकात कर उनसे संवाद भी किया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक डॉ. सियाराम साहू, जिला पंचायत उपाध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विदेशी राम धुर्वे, रामकिंकर वर्मा उपस्थित रहे।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें