
रायपुर। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने शुक्रवार को सुबह मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल, डिमरापाल पहुंचे। हॉस्पिटल में भर्ती आईईडी ब्लास्ट में घायल ग्रामीण और भालू के हमले में घायल जवान से मिले। दोनों से उनके स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी प्राप्त की और उनका बेहतर उपचार सुनिश्चित किए जाने के लिए अधिकारियों और चिकित्सकों को निर्देश दिए।

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्रामीण प्रमोद ककेम और जवान बामन पोड़ियाम के जल्द ठीक होने की कामना की। 5 अगस्त को बीजापुर जिले के इलमिड़ी निवासी ग्रामीण प्रमोद ककेम नक्सलियों की ओर से लगाए गए आईडी की चपेट में आने के कारण घायल हो गए। उन्हें बेहतर इलाज के लिए बीजापुर जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल रेफर किया गया है। जहां डॉक्टरों की टीम इलाज कर रही है।
वहीं, बीजापुर जिले के बासागुड़ा ओर इलाके में गश्त के दौरान गत 29 जुलाई को अचानक भालू के हमले में जवान बामन पोड़ियाम घायल हो गए थे। उनको भी इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। इलाज चल रहा है। दोनों घायलों को देखने के लिए उपमुख्यमंत्री के साथ विधायक चित्रकोट विनायक गोयल, महापौर संजय पाण्डे के साथ कमिश्नर बस्तर डोमन सिंह, आईजी बस्तर रेंज सुंदरराज पी, पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा भी पहुंचे।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

