बुधवार, 08 जुलाई 2026
Logo
Chhattisgarh

‘दीदी के गोठ’ कार्यक्रम एक साल पूरे, सीएम विष्णु देव साय की उपस्थिति में 9 जुलाई को मनाया जाएगा वार्षिकोत्सव

08 जुल, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
‘दीदी के गोठ’ कार्यक्रम एक साल पूरे, सीएम विष्णु देव साय की उपस्थिति में 9 जुलाई को मनाया जाएगा वार्षिकोत्सव
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के बैनर तले छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन- बिहान के अंतर्गत संचालित ‘दीदी के गोठ’ कार्यक्रम के एक वर्ष पूरे हो चुके हैं। इस उपलक्ष्य में 9 जुलाई को पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, रायपुर में  ‘दीदी के गोठ वार्षिकोत्सव’ सह संकुल स्तरीय संगठन सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।


कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं की प्रेरक कहानियों, उनके संघर्ष, नेतृत्व क्षमता और आजीविका में प्राप्त उपलब्धियों को मंच प्रदान करते हुए उन्हें सम्मानित करना है। ‘दीदी के गोठ’ ने बीते एक वर्ष में महिला स्व-सहायता समूहों को सशक्त करने, वित्तीय साक्षरता बढ़ाने और सामाजिक-आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय उपमुख्यमंत्री व पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा की ओर से की जाएगी।


कार्यक्रम में विभिन्न जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी, स्व-सहायता समूह की महिलाएं और समाज के विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। कार्यक्रम में वर्षभर की उपलब्धियों का प्रस्तुतिकरण, “दीदी के गोठ” में प्रतिभागिता करने वाली महिलाओं का सम्मान और भविष्य की कार्ययोजना पर भी चर्चा की जाएगी।


‘दीदी के गोठ’ की एकवर्षीय सफल यात्रा का किया जाएगा विशेष प्रसारण 

 ‘दीदी के गोठ’ के प्रथम एपिसोड का प्रसारण अगस्त 2025 में हुआ था, जो “लखपति दीदी” विषय पर केंद्रित था। इसके उपरांत प्रत्येक माह के द्वितीय गुरुवार को प्रदेश के विभिन्न जिलों की समूह की महिलाओं द्वारा ड्रोन दीदी, एफपीसी, जेंडर, सरस मेला, वित्तीय जागरूकता, साइबर सुरक्षा, सरस मेला तथा “छत्तीसकला” ब्रांड जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सफलता की प्रेरक कहानियां प्रस्तुत की गईं। “दीदी के गोठ” की एकवर्षीय सफल यात्रा का विशेष प्रसारण 9 जुलाई को ही किया जाएगा।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें