शुक्रवार, 20 नवंबर 2026
Logo
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती, 20 नवंबर से आवेदन शुरू

20 नव, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती, 20 नवंबर से आवेदन शुरू
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। लोक शिक्षण संचालनालय ने स्पेशल एजुकेटर के 38 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए संक्षिप्त विज्ञापन जारी कर दिया है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 20 नवंबर 2026 से शुरू होगी। 


इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 4 दिसंबर 2026 को शाम 5 बजे तक आवेदन जमा कर सकेंगे। भर्ती के लिए विस्तृत विज्ञापन और आवेदन का निर्धारित प्रारूप लोक शिक्षण संचालनालय की आधिकारिक वेबसाइट "eduportal.cg.nic.in" (https://eduportal.cg.nic.in/) पर उपलब्ध है। अभ्यर्थी आवेदन पत्र व्यक्तिगत रूप से या पंजीकृत डाक के माध्यम से जमा कर सकते हैं।


आवेदन पत्र बस्तर, बिलासपुर, दुर्ग, रायपुर और सरगुजा संभाग के संभागीय संयुक्त संचालक, शिक्षा कार्यालयों में जमा किए जाएंगे। कार्यालयीन दिवसों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। निर्धारित पांच कार्यालयों के अलावा किसी अन्य कार्यालय में जमा किए गए आवेदन मान्य नहीं होंगे।


एक आवेदन से सभी संभागों के लिए मौका

लोक शिक्षण संचालनालय ने अभ्यर्थियों को बड़ी राहत देते हुए स्पष्ट किया है कि प्रत्येक जिले या संभाग के लिए अलग-अलग आवेदन करने की जरूरत नहीं है। एक ही आवेदन पत्र सभी जिलों और संभागों में विज्ञापित रिक्त पदों के लिए मान्य होगा। निर्धारित समय-सीमा के बाद प्राप्त होने वाले आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। अभ्यर्थियों को शैक्षणिक योग्यता, पात्रता और अन्य आवश्यक शर्तों की जानकारी विस्तृत विज्ञापन से प्राप्त करने के निर्देश दिए गए हैं।


वेबसाइट पर मिलेगी चयन प्रक्रिया की जानकारी

आवेदन अमान्य होने, मेरिट सूची जारी होने, चयन प्रक्रिया और भर्ती से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण सूचनाएं विभागीय वेबसाइट पर ही प्रकाशित की जाएंगी। इस संबंध में अभ्यर्थियों से व्यक्तिगत पत्राचार नहीं किया जाएगा। इसलिए अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया के दौरान आधिकारिक वेबसाइट का नियमित अवलोकन करने की सलाह दी गई है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें