गुरुवार, 30 अप्रैल 2026
Logo
Chhattisgarh

जीवन में सफलता पाने के लिए अनुशासन का बहुत बड़ा योगदान : रमेन डेका

12 मई, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
जीवन में सफलता पाने के लिए अनुशासन का बहुत बड़ा योगदान : रमेन डेका

जीवन में सफलता पाने के लिए अनुशासन का बहुत बड़ा योगदान : रमेन डेका

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में सर्वाेच्च अंक लेकर प्रावीण्य सूची में स्थान बनाने वाले रायपुर जिले के विद्यार्थियों ने सोमवार को राज्यपाल रमेन डेका से मुलाकात की। राज्यपाल ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया और कहा कि वह जिस क्षेत्र में कैरियर बनाना चाहते हैं, उसमें लगन और परिश्रम के साथ आगे बढे़ं। जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए अनुशासन का बहुत बड़ा योगदान होता है। 

राज्यपाल ने विद्यार्थियों को मेडल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी अनुशासन का पालन करें। अध्ययन के साथ योग, ध्यान और खेल गतिविधियां भी करें। बच्चों के सामने बेहतर भविष्य है। अपने माता-पिता और गुरुजनों का सम्मान करें। मानवीय गुणों और परस्पर सहयोग की भावना के साथ अपने आसपास के प्रति भी जागरूक रहते हुए जीवन का आनंद उठाएं। मौके पर उपस्थित विधायक पुरंदर मिश्रा ने कहा कि शिक्षा के माध्यम से बच्चे अपने भविष्य को उज्जवल बनाएं और प्रदेश का नाम रोशन करें।


इन विद्यार्थियों को किया सम्मानित

कार्यक्रम में रमेन डेका ने प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले कक्षा 10वीं की कुमारी साई संजना, नमन कुमार ठाकुर, केतन साहू, कुमारी खुशबू सेन, कुमारी पूर्वी साहू, महक, राम सोनी, कुमारी नेहा चक्रधारी, कुमारी काव्या वर्मा, कुमारी दिव्या तिवारी, चित्रांश देवांगन, को सम्मानित किया। इसी तरह कक्षा 12वीं के प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाली कुमारी पल्लवी वर्मा, कुमारी रूचिका साहू, कुमारी कीर्ति यादव, कुमारी रूची कल्यानी, कुमारी भूमिका देवांगन को सम्मानित किया गया। राज्यपाल की संयुक्त सचिव निधि साहू, जिला शिक्षा अधिकारी रायपुर डॉ. विजय खंडेलवाल सहित शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी तथा पालकगण उपस्थित थे।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें