मंगलवार, 21 जुलाई 2026
Logo
Chhattisgarh

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में छात्रावास अधीक्षक और अधीक्षिका के पदों पर दस्तावेज सत्यापन 13 जून को

10 जून, 20240 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में छात्रावास अधीक्षक और अधीक्षिका के पदों पर दस्तावेज सत्यापन 13 जून को

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में छात्रावास अधीक्षक और अधीक्षिका के पदों पर दस्तावेज सत्यापन 13 जून को

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

रायपुर। प्रदेश के शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में छात्रावास अधीक्षक एवं छात्रावास अधीक्षिका के पदों पर अभ्यर्थियों का छठवें चरण का दस्तावेज सत्यापन 13 जून को होगा। सुबह 09:30 बजे से शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, रायपुर, विधान सभा रोड, सड्डू, रायपुर में सत्यापन किया जाएगा। 

दस्तावेज सत्यापन के लिए संबंधित अभ्यर्थियों को एसएमएस/व्हाट्सएप पर भी सूचना भेजी जा रही है। कट ऑफ मार्क्स संचालनालय की वेबसाइट पर देखा जा सकता है। उक्त चरण में रिक्त पदों के सापेक्ष 03 गुना अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया गया है। सभी अभ्यर्थी जानकारी के लिए संचालनालय की वेबसाइट https://cgiti.cgstate.gov.in/ तथा अपने लॉगिन आईडी को नियमित रूप से देखते रहें। दस्तावेज सत्यापन के बाद संबंधित अभ्यर्थी अगले दिन दोपहर 01:00 बजे तक उसी स्थल पर पंजीयन प्रभारी के पास अपना दावा/ आपत्ति भी प्रस्तुत कर सकते हैं।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें