
रायपुर। वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने देश के पूर्व राष्ट्रपति, महान वैज्ञानिक व ‘भारत रत्न’ से अलंकृत डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर सोमवार को उन्हें श्रद्धासुमन भी अर्पित किए। वित्तमंत्री चौधरी ने कहा कि डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम का जीवन ज्ञान, विज्ञान, राष्ट्रसेवा और सादगी का अद्वितीय उदाहरण है।
वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम ने अपने वैज्ञानिक योगदान, दूरदर्शी नेतृत्व और प्रेरक व्यक्तित्व से भारत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि डॉ. कलाम का यह प्रेरक विचार- ‘जीवन में सफलता का आनंद तभी आता है, जब वह सफलता कठिनाई से प्राप्त की जाती है।’ प्रत्येक युवा को कठिन परिश्रम, दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास के साथ अपने लक्ष्य की ओर निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
वित्तमंत्री ने कहा कि डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के आदर्श, उनके विचार और राष्ट्रनिर्माण के प्रति उनका समर्पण सदैव देशवासियों का मार्गदर्शन करते रहेंगे। उनका प्रेरणादायी जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणापुंज बना रहेगा।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

