
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singhरायपुर। राष्ट्रवादी नेता व शिक्षाविद् डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर सोमवार को लोक भवन में राज्यपाल रमेन डेका ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की व श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी का राष्ट्र की एकता, अखंडता व लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पण सभी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है।
राज्यपाल रमेन डेका ने युवाओं से डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों को अपनाकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया। लोक भवन के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

