सोमवार, 06 जुलाई 2026
Logo
Chhattisgarh

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी मां भारती के सच्चे सपूत थे, संपूर्ण जीवन देश सेवा के लिए किया समर्पित : विष्णुदेव साय

06 जुल, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी मां भारती के सच्चे सपूत थे, संपूर्ण जीवन देश सेवा के लिए किया समर्पित : विष्णुदेव साय
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को राजधानी स्थित अपने निवास में प्रख्यात शिक्षाविद् और राष्ट्रवादी चिंतक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। उनके छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। देश सेवा के लिए उनके समर्पण को याद किया। 


मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी मां भारती के सच्चे सपूत थे, जिन्होंने राष्ट्र की अखंडता के लिए सर्वाेच्च बलिदान देते हुए संपूर्ण जीवन देश सेवा के लिए समर्पित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के दिखाए पथ पर अग्रसर होते हुए हम विकसित और सशक्त भारत का निर्माण करेंगे। पुष्पांजलि अर्पण के दौरान विधायक पुरंदर मिश्रा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें