सोमवार, 01 जून 2026
Logo
Chhattisgarh

सुशासन तिहार शिविर में अशिष्ट व्यवहार के आरोप में दुर्ग जनपद सीईओ निलंबित, सीएम साय के निर्देश- सुशासन में जवाबदेही सर्वाेपरि

01 जून, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
सुशासन तिहार शिविर में अशिष्ट व्यवहार के आरोप में दुर्ग जनपद सीईओ निलंबित, सीएम साय के निर्देश- सुशासन में जवाबदेही सर्वाेपरि
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। सुशासन तिहार शिविर में आम जनता से अशिष्ट व्यवहार और कर्तव्य में लापरवाही बरतने के आरोप को सीएम विष्णुदेव साय ने गंभीरता से लिया है। उनके निर्देश पर जनपद पंचायत दुर्ग के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रूपेश कुमार पांडेय को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। मुख्यमंत्री ने यह स्पष्ट संदेश भी दिया है कि सुशासन में जवाब दे ही सर्वोपरि है। जनता से अशिष्ट व्यवहार किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं है। 


मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशों के अनुपालन में कमिश्नर दुर्ग ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी रूपेश कुमार पांडेय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन आदेश में कहा गया है कि कलेक्टर दुर्ग से प्राप्त प्रस्ताव और ग्राम थनौद में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में रूपेश कुमार पांडेय की ओर से आम जनता से अशिष्ट व्यवहार संबंधी वीडियो क्लिप को देखने से प्रथम दृष्टया यह स्पष्ट हुआ कि उन्होंने शिविर में कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही बरती। साथ ही अशिष्टतापूर्ण व्यवहार किया। 


इस संबंध में कमिश्नर, दुर्ग की ओर से मुख्य कार्यपालन अधिकारी रूपेश कुमार पांडेय को को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। रूपेश कुमार पांडेय को कर्तव्य निर्वहन में लापरवाही व कदाचरण के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें