मंगलवार, 12 मई 2026
Logo
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में 8 ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों का पुलिस आरक्षक पद पर हुआ चयन

12 मई, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
छत्तीसगढ़ में 8 ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों का पुलिस आरक्षक पद पर हुआ चयन
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। प्रदेश में 8 ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों का चयन पुलिस आरक्षक पद पर हुआ है। वर्ष 2024 की भर्ती प्रक्रिया और 2025 में आयोजित शारीरिक दक्षता व लिखित परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर इनको चयनित किया गया। 


चयनित उम्मीदवारों में भूमि मानिकपुरी, खुशी ध्रुव, संजना ध्रुव, रानू यादव, पवित्रा चंद्रवंशी, लक्ष्मी साहू, अप्सरा जायसवाल और सुभी यादव शामिल हैं। ये उम्मीदवार रायपुर, बेमेतरा, जांजगीर-चांपा और कांकेर सहित विभिन्न जिलों से हैं। सामाजिक चुनौतियों, अस्वीकार्यता और अनेक व्यक्तिगत संघर्षों के बावजूद इन सभी ने अपने आत्मविश्वास और मेहनत के दम पर यह मुकाम हासिल किया।


इस चयन को ट्रांसजेंडर समुदाय को शिक्षा, कौशल विकास, रोजगार और सम्मानजनक अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में यह चयन एक प्रेरणादायी कदम माना जा रहा है।


पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें