शनिवार, 25 अप्रैल 2026
Logo
Chhattisgarh

बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और शिक्षा की गुणवत्ता सुनिश्चित करना सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता, ढिलाई बर्दाश्त नहीं: लक्ष्मी राजवाड़े

12 सित, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
Minister lakshami rajwade

Minister lakshami rajwade

Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। महिला एवं बाल विकास और समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े विभागीय योजनाओं की जमीनी हकीकत देखने के लिए सरगुजा संभाग के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने शुक्रवार को जशपुर जिले के ग्राम रूपसेरा और लोदाम स्थित आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। बच्चों को गोद में लेकर दुलार किया और कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और शिक्षा की गुणवत्ता सुनिश्चित करना प्रदेश सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। 

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने केंद्रों पर बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, पोषण आहार वितरण व्यवस्था, स्वास्थ्य परीक्षण, शिक्षा संबंधी गतिविधियों, स्वच्छता व्यवस्था और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की ओर से संचालित सेवाओं का की स्थिति देखी और उसके बारे में जानकारी प्राप्त की। मंत्री बच्चों से खूब बातें की और उन्हें चॉकलेट भी वितरित की। उनके इस व्यवहार से बच्चे बेहद खुश नजर आए।

 

किसी प्रकार की लापरवाही नहीं की जाएगी बर्दाश्त 

महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने स्पष्ट निर्देश दिए कि बच्चों से संबंधित किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों की सुदृढ़ व्यवस्था ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव है। इस कड़ी में उन्होंने ग्राम रूपसेरा एवं लोदाम के आंगनबाड़ी केंद्रों को और अधिक सक्षम एवं सुव्यवस्थित बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 

 

आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के भविष्य को आकार देने की पहली पाठशाला

मंत्री ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के भविष्य को आकार देने की पहली पाठशाला है, इसे और सशक्त बनाना हमारी साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से कहा कि हर बच्चे को गुणवत्तापूर्ण पोषण और शिक्षा उपलब्ध कराना ही विभाग का मूल उद्देश्य है, इसमें किसी प्रकार की ढिलाई स्वीकार्य नहीं होगी। उन्होंने कहा कि सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है कि प्रत्येक बच्चा स्वस्थ, शिक्षित और सुरक्षित वातावरण में बड़ा हो। इसके लिए सभी जरूरी संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें