गुरुवार, 19 नवंबर 2026
Logo
Chhattisgarh

नक्सल प्रभावित गांवों में खेलों का जोश, गोद में बच्चे लेकर मैदान में उतरीं महिलाएं

19 नव, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
नक्सल प्रभावित गांवों में खेलों का जोश, गोद में बच्चे लेकर मैदान में उतरीं महिलाएं
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। बस्तर के पूर्व नक्सल प्रभावित गांवों में अब खेलों को लेकर अलग उत्साह दिख रहा है। सुकमा जिले के छिंदगढ़ विकासखंड में आयोजित बस्तर ओलंपिक 2026-27 की क्लस्टर स्तरीय प्रतियोगिताओं में ग्रामीण महिलाओं ने गोद में बच्चों को लेकर मैदान में उतरकर कबड्डी और रस्साकसी में दमखम दिखाया।


युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक की भागीदारी ने आयोजन को ग्रामीण खेल उत्सव में बदल दिया। ‘हमारा खेल, हमारा बस्तर, हमारी पहचान’ के ध्येय वाक्य के साथ हो रहे बस्तर ओलंपिक में दूरस्थ और पूर्व नक्सल प्रभावित गांवों के खिलाड़ी भी उत्साह से हिस्सा ले रहे हैं। ग्राम पंचायत डब्बा की श्रीमती दीपिका मुचाकी ने कहा कि ऐसे आयोजन ग्रामीणों में सामुदायिक जुड़ाव बढ़ाने के साथ युवाओं को प्रतिभा दिखाने का अवसर देते हैं।


प्रतियोगिता में जूनियर और सीनियर वर्ग के लिए एथलेटिक्स, फुटबॉल, कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, तीरंदाजी और कराटे सहित विभिन्न खेलों की स्पर्धाएं आयोजित की जा रही हैं। सुकमा जिले में 16 से 19 नवंबर तक क्लस्टर स्तरीय मुकाबले होंगे। इसके बाद 20 से 23 नवंबर तक विकासखंड और 26-27 नवंबर को हड़मा स्टेडियम तथा पुलिस लाइन मैदान में जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।


पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें