शनिवार, 09 मई 2026
Logo
Chhattisgarh

प्रधानमंत्री आवास योजना के हर पात्र हितग्राही को उनका हक मिलेगा, यह सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: टंकराम वर्मा

09 मई, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
प्रधानमंत्री आवास योजना के हर पात्र हितग्राही को उनका हक मिलेगा, यह सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: टंकराम वर्मा
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। सरसीवा तहसील के ग्राम पंचायत झुमका में शनिवार को 'सुशासन तिहार' के अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें राजस्व व उच्चशिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा शामिल हुए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार 'अंत्योदय' के सिद्धांत पर कार्य कर रही है।​ प्रधानमंत्री आवास योजना के हर पात्र हितग्राही को उनका हक मिलेगा, यह सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।


मंत्री टंकराम वर्मा ने शिविर में विभागीय स्टालों का अवलोकन कर आवेदन निराकरण की स्थिति जानी। उन्होंने हितग्राहियों को ट्रैक्टर की चाबी, अनुदान राशि के चेक, प्रमाण पत्र और अन्य सामग्री भेंट किए। मंत्री ने कहा कि अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि शिविर में प्राप्त एक-एक आवेदन का निराकरण समय-सीमा के भीतर हो। ​शिविर में ​कुल 2310 आवेदन प्राप्त मिले। 272 का ​तत्काल निराकरण किया गया।  


शिविर में एक कृषक हितग्राही को ट्रैक्टर खरीदी पर 2.50 लाख रुपए का अनुदान और कई किसानों को बोर खनन के लिए 43 हजार रुपए के चेक वितरित किए गए। इसी तरह नन्हे बच्चों का अन्नप्राशन, गर्भवती महिलाओं को उपहार और आयुष्मान कार्ड का भी वितरण किया गया। शिविर में किसान पुस्तिका, बी-1 और विद्यार्थियों को जाति प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। मत्स्य एवं खाद्य विभाग ने मछुआरों को जाल और पात्र परिवारों को नए राशन कार्ड सौंपे। 


दिव्यांग प्रमाण पत्र, पेंशन स्वीकृति और प्रधानमंत्री आवास के पूर्णता प्रमाण पत्र बांटने के साथ-साथ स्वास्थ्य और आयुर्वेद विभाग की ओर से शिविर लगाकर ग्रामीणों का निशुल्क परीक्षण किया गया। कार्यक्रम में बिलाईगढ़ विधायक कविता लहरे, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पांडेय और ग्राम पंचायत झुमका के सरपंच धनंजय साहू ,कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू आदि की उपस्थिति रही। 

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें