बुधवार, 11 नवंबर 2026
Logo
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ के निर्यातकों को मिलेगा वैश्विक बाजारों में व्यापार बढ़ाने का अवसर, 12 नवंबर को रायपुर में होगी एफटीए कार्यशाला

10 नव, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
छत्तीसगढ़ के निर्यातकों को मिलेगा वैश्विक बाजारों में व्यापार बढ़ाने का अवसर, 12 नवंबर को रायपुर में होगी एफटीए कार्यशाला
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। छत्तीसगढ़ के निर्यातकों को अंतरराष्ट्रीय बाजारों में व्यापार के नए अवसरों से जोड़ने के उद्देश्य से 12 नवंबर 2026 को रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। भारत सरकार के वाणिज्य विभाग तथा छत्तीसगढ़ शासन के उद्योग विभाग के सहयोग से आयोजित इस कार्यशाला का विषय 'मुक्त व्यापार समझौतों (FTAs) का लाभ उठाना रखा गया है।


कार्यशाला का आयोजन सुबह 10:30 बजे से होटल बेबीलोन इंटरनेशनल, वीआईपी रोड, रायपुर में होगा। इसमें छत्तीसगढ़ के वर्तमान एवं संभावित निर्यातकों को भारत के विभिन्न देशों के साथ हुए मुक्त व्यापार समझौतों के तहत उपलब्ध व्यापारिक अवसरों और निर्यात संभावनाओं की जानकारी दी जाएगी।


यूके, ओमान, न्यूजीलैंड, यूएई और ऑस्ट्रेलिया के बाजारों पर फोकस

कार्यशाला में यूनाइटेड किंगडम (यूके), ओमान, न्यूजीलैंड, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और ऑस्ट्रेलिया जैसे उच्च संभावनाओं वाले अंतरराष्ट्रीय बाजारों में व्यापार के अवसरों पर विशेष चर्चा होगी। भारत के विभिन्न मुक्त व्यापार समझौतों के तहत पात्र भारतीय उत्पादों को कई बाजारों में शून्य अथवा रियायती आयात शुल्क का लाभ मिल सकता है। इससे भारतीय उत्पादों की अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ाने और निर्यात का विस्तार करने में मदद मिल सकती है।


क्षेत्रवार सत्रों में निर्यातकों को मिलेगी व्यावहारिक जानकारी

कार्यशाला में क्षेत्र-विशिष्ट विशेष सत्र भी आयोजित किए जाएंगे। इनमें विभिन्न क्षेत्रों के निर्यात अवसरों, संभावित निर्यात उत्पादों, उत्पत्ति के नियम, गैर-शुल्क बाधाओं तथा मुक्त व्यापार समझौतों से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। इन सत्रों का उद्देश्य निर्यातकों को समझौतों के प्रावधानों और उनके व्यावहारिक उपयोग की जानकारी देना है, ताकि वे उपलब्ध व्यापारिक लाभों का प्रभावी ढंग से उपयोग कर अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अपनी पहुंच बढ़ा सकें।


वरिष्ठ अधिकारियों और गणमान्य अतिथियों की रहेगी उपस्थिति

कार्यक्रम में भारत सरकार के वाणिज्य विभाग, भारतीय व्यापार संवर्धन संगठन व छत्तीसगढ़ शासन के वरिष्ठ अधिकारियों और गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति अपेक्षित है। कार्यशाला के माध्यम से प्रदेश के उद्यमियों और निर्यातकों को वैश्विक व्यापार की संभावनाओं से जोड़ने तथा छत्तीसगढ़ के निर्यात क्षेत्र को प्रोत्साहित करने का प्रयास किया जाएगा।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें