गुरुवार, 30 अप्रैल 2026
Logo
Chhattisgarh

किसानों को धान के अलावा अन्य लाभप्रद फसलों की ओर भी बढ़ने की जरूरत: विष्णु देव साय

06 मई, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
किसानों को धान के अलावा अन्य लाभप्रद फसलों की ओर भी बढ़ने की जरूरत: विष्णु देव साय

किसानों को धान के अलावा अन्य लाभप्रद फसलों की ओर भी बढ़ने की जरूरत: विष्णु देव साय

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मंगलवार को बेमेतरा जिले के गांव सहसपुर में उत्कृष्ट किसान रोहित साहू के खेत में पहुंचे। केला और पपीता की खेती देखी। साहू ने बताया कि केला और पपीता की खेती से वे धान के मुकाबले अधिक मुनाफा कमा रहे हैं। इसके बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि धान के अलावा अन्य लाभप्रद फसलों की ओर भी किसानों को बढ़ने की जरूरत है।

    

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की मिट्टी बहुत उर्वरा है। लाभप्रद फसलों का रुख करके किसान कृषि से और लाभ कमा पाएंगे। मुख्यमंत्री सुशासन तिहार अभियान के तहत गांव का औचक निरीक्षण करने पहुंचे थे। इस दौरान वह रोहित साहू की उत्कृष्ट खेती देखने पहुंचे। मुख्यमंत्री को रोहित ने बताया कि वह पिछले 9 साल से केला और पपीता की खेती कर रहे हैं, जिससे वे लाखों का मुनाफा कमा रहे हैं और 15-20 लोगों को अपने खेत में रोजगार भी दे रहे हैं। 

       

किसान रोहित साहू ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को अपने खेत के ताजे केला और पपीता भेंट किए। साथ ही मुख्यमंत्री को बताया कि वह 5 एकड़ में केला और साढ़े तीन एकड़ में पपीता की खेती कर रहे हैं। जिससे वह केले से प्रति एकड़ डेढ़ लाख रुपये व पपीता से 1 लाख रुपए तक का मुनाफा कमा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने रोहित साहू के कदम की सराहना की और कहा कि उनकी खेती सभी किसानों के लिए प्रेरणादायी है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें