सोमवार, 28 सितंबर 2026
Logo
Chhattisgarh

बाढ़ प्रभावित बोरिदा, ठेंगागुरी और तोरा गांवों में पहुंचे वित्त मंत्री ओपी चौधरी, कहा- सरकार प्रत्येक प्रभावित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी

28 सित, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
बाढ़ प्रभावित बोरिदा, ठेंगागुरी और तोरा गांवों में पहुंचे वित्त मंत्री ओपी चौधरी, कहा- सरकार प्रत्येक प्रभावित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के प्रभाव से महानदी का जलस्तर बढ़ने से रायगढ़ विधानसभा क्षेत्र के सरिया तहसील के कई गांव बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। सोमवार वित्त मंत्री व रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी प्रभावित लोगों के बीच पहुंचे। उन्होंने राहत व बचाव दल के साथ नाव के जरिए जलमग्न ग्राम बोरिदा, ठेंगागुरी और तोरा पहुंचकर ग्रामीणों से मुलाकात की। बाढ़ से उत्पन्न परिस्थितियों का जमीनी जायजा लिया। 


वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर माताओं-बहनों, बुजुर्गों, बच्चों और युवाओं का हालचाल जाना। उन्होंने ग्रामीणों से उनकी परेशानियों और आवश्यकताओं के संबंध में सीधे बातचीत की। इस दौरान उन्होंने भरोसा दिलाया कि संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार प्रत्येक प्रभावित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है और उनकी सुरक्षा तथा सहायता के लिए हरसंभव कदम उठाए जा रहे हैं।


वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि बाढ़ से प्रभावित लोगों की हरसंभव सहायता और उनका सुरक्षित बचाव सुनिश्चित करने के लिए सरकार और प्रशासन निरंतर जमीनी स्तर पर कार्य कर रहे हैं। महानदी के जलस्तर और प्रभावित गांवों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। आवश्यकता के अनुरूप राहत एवं बचाव कार्य किए जा रहे हैं।


किसी को भी आवश्यक सहायता से नहीं रहने दिया जाएगा वंचित

वित्त मंत्री ने प्रभावित ग्रामीणों से कहा कि बाढ़ के कारण उत्पन्न इस कठिन परिस्थिति में उनकी सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता है। शासन-प्रशासन की टीमें लगातार राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। किसी भी प्रभावित परिवार को आवश्यक सहायता से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को प्रभावित लोगों के लिए भोजन, स्वच्छ पेयजल, दवाइयां, स्वास्थ्य सुविधाएं एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं तत्काल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों की आवश्यकताओं पर विशेष ध्यान देने व जरूरत पड़ने पर ग्रामीणों को तत्काल सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने के निर्देश दिए।




पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें