बुधवार, 13 मई 2026
Logo
Chhattisgarh

वित्त मंत्री ओपी चौधरी स्थिति सामान्य होने तक पायलट और फॉलो वाहन का नहीं करेंगे इस्तेमाल

13 मई, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
वित्त मंत्री ओपी चौधरी स्थिति सामान्य होने तक पायलट और फॉलो वाहन का नहीं करेंगे इस्तेमाल
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने स्थिति सामान्य होने तक सुरक्षा संबंधी अति आवश्यक परिस्थितियों को छोड़कर पायलट वाहन, फॉलो गाड़ी और अन्य प्रोटोकॉल वाहनों का इस्तेमाल नहीं करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का पालन करते हुए उन्होंने यह निर्णय लिया है।


वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने स्पष्ट किया कि महज सुरक्षा से जुड़ी अत्यधिक आवश्यक परिस्थितियों में ही इन वाहनों का इस्तेमाल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि देशहित में किए गए ऐसे छोटे-छोटे प्रयास सामूहिक रूप से बड़ा संदेश देते हैं और नागरिकों में भी जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करते हैं।


वित्त मंत्री का यह निर्णय प्रदेश में चर्चा का विषय बना हुआ है। जिसको सादगीपूर्ण, अनुशासन और सार्वजनिक संसाधनों के प्रति जिम्मेदार दृष्टिकोण के रूप में देखा जा रहा है। 


पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें