मंगलवार, 14 जुलाई 2026
Logo
Chhattisgarh

अंतरराष्ट्रीय भौतिकी ओलंपियाड के स्वर्ण पदक विजेताओं को वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई, कहा- यह उपलब्धि पूरे देश के लिए गौरव का विषय

14 जुल, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
अंतरराष्ट्रीय भौतिकी ओलंपियाड के स्वर्ण पदक विजेताओं को वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई, कहा- यह उपलब्धि पूरे देश के लिए गौरव का विषय
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कोलंबिया में आयोजित 56वें अंतरराष्ट्रीय भौतिकी ओलंपियाड-2026 के स्वर्ण पदक विजेताओं को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। विजेताओं में कनिष्क जैन, रिद्धेश अनंत बेंडाले, ऋषित गर्ग, श्रेष्ठ सुरैया व स्वरित जोशी शामिल हैं।

  

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि विद्यार्थियों की यह ऐतिहासिक उपलब्धि पूरे देश के लिए गर्व और गौरव का विषय है। उन्होंने अपनी प्रतिभा, कठिन परिश्रम और वैज्ञानिक सोच के बल पर न केवल व्यक्तिगत उत्कृष्टता का परिचय दिया है, बल्कि विश्व मंच पर भारत का मान भी बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय विद्यार्थियों का लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन देश की युवा प्रतिभाओं की क्षमता और वैज्ञानिक दृष्टिकोण का प्रमाण है। 


मंत्री ओपी चौधरी ने कहा है कि यह सफलता देशभर के विद्यार्थियों को ज्ञान, अनुसंधान और नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी। उन्होंने सभी स्वर्ण पदक विजेताओं, उनके अभिभावकों व शिक्षकों को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह विश्वास व्यक्त किया है कि वे भविष्य में भी भारत का नाम विश्व पटल पर रोशन करते रहेंगे।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें