मंगलवार, 14 जुलाई 2026
Logo
Chhattisgarh

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर टेस्ट मैच में जीत पर दी बधाई

14 जुल, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर टेस्ट मैच में जीत पर दी बधाई
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर इंग्लैंड के विरुद्ध शानदार प्रदर्शन करते हुए टेस्ट मैच में जीत दर्ज करने पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह जीत केवल एक मैच की सफलता नहीं, बल्कि भारतीय महिला क्रिकेट के निरंतर सशक्त होते सफर, खिलाड़ियों के आत्मविश्वास, अनुशासन और अदम्य क्षमता का प्रतीक है।


वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा है कि विश्व क्रिकेट के प्रतिष्ठित मैदान लॉर्ड्स पर मिली यह ऐतिहासिक विजय प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने कहा कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम की यह उपलब्धि देश की युवा बेटियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। खिलाड़ियों के समर्पण, कड़ी मेहनत और उत्कृष्ट टीम भावना ने यह सिद्ध किया है कि भारतीय बेटियां हर क्षेत्र में विश्व स्तर पर अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं।


वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने टीम की सभी खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ व सहयोगी दल को इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर  बधाई देने के साथ उनके उज्ज्वल भविष्य और आगामी प्रतियोगिताओं के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दीं हैं।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें