सोमवार, 14 सितंबर 2026
Logo
Chhattisgarh

वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने तीजा हरितालिका की प्रदेशवासियों को दी बधाई और शुभकामनाएं

14 सित, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने तीजा हरितालिका की प्रदेशवासियों को दी बधाई और शुभकामनाएं
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने तीजा हरितालिका के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि तीजा हरितालिका छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक संस्कृति, परंपरा और आस्था से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। 

 

वित्तमंत्री ने प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है। उन्होंने कहा है कि तीजा हरितालिका के अवसर पर सुहागिन महिलाएं अपने पति की दीर्घायु, अच्छे स्वास्थ्य और सुखी दांपत्य जीवन की कामना के लिए श्रद्धापूर्वक व्रत रखती हैं और भगवान शिव व माता पार्वती की पूजा-अर्चना करती हैं।


वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि तीजा पर्व छत्तीसगढ़ की गौरवशाली लोक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को जीवंत बनाए रखने वाला पर्व है। यह महिलाओं की आस्था और समर्पण के साथ-साथ पारिवारिक स्नेह, सामाजिक सौहार्द और आपसी अपनत्व को भी मजबूत करता है।


पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें