शुक्रवार, 24 जुलाई 2026
Logo
Chhattisgarh

कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे खिलाड़ियों को वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दीं शुभकामनाएं

24 जुल, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे खिलाड़ियों को वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दीं शुभकामनाएं
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे सभी खिलाड़ियों को छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भारतीय खिलाड़ी कॉमनवेल्थ गेम्स में शानदार प्रदर्शन कर देश का मान और गौरव बढ़ाएंगे। 


वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा है कि भारतीय खिलाड़ी अपनी प्रतिभा, अनुशासन, कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प के बल पर विश्व खेल जगत में देश की पहचान को निरंतर नई ऊंचाइयों तक पहुंचा रहे हैं। उन्हें पूर्ण विश्वास है कि भारतीय दल खेल भावना, उत्कृष्ट प्रदर्शन और समर्पण के साथ विश्व पटल पर तिरंगे का गौरव बढ़ाएगा। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की जीत के साथ-साथ उनका संघर्ष, परिश्रम और राष्ट्र के लिए समर्पण भी प्रत्येक भारतीय के लिए प्रेरणा का स्रोत है। 


ओपी चौधरी ने कहा है कि देशवासियों की शुभकामनाएं और विश्वास पूरे भारतीय दल के साथ है। सभी खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना करते हुए उन्होंने कहा कि पूरा देश उनकी सफलता के लिए प्रार्थना कर रहा है। 

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें