शनिवार, 08 अगस्त 2026
Logo
Chhattisgarh

आमापाली में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने लगाई जन चौपाल, जमीन पर बैठकर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

08 अग, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
आमापाली में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने लगाई जन चौपाल, जमीन पर बैठकर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने शनिवार को रायगढ़ जिले के पुसौर विकासखंड के ग्राम पंचायत आमापाली में जन चौपाल लगाई। ग्रामीणों से संवाद किया और उनके साथ जमीन पर बैठकर समस्याएं और मांगों को सुना।


वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने ग्रामीणों से क्षेत्र के विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और स्थानीय आवश्यकताओं के संबंध में चर्चा की। जन चौपाल के दौरान ग्राम पंचायत महिलाओं की एक प्रेरणादायी पहल भी सामने आई। महिलाओं ने महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्राप्त राशि में से अपनी इच्छा से धनराशि एकत्रित कर भगवान जगन्नाथ मंदिर के शुरुआती निर्माण कार्य के लिए समर्पित की। महिलाओं की इस पहल की वित्त मंत्री ने सराहना की।


वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि आमापाली की महिलाओं ने स्वेच्छा और संकल्प के साथ राशि एकत्रित कर मंदिर निर्माण में सहयोग दिया है। यह महिलाओं के आर्थिक योगदान के साथ सामाजिक सहभागिता और नेतृत्व की जीती-जागती मिसाल है। उन्होंने कहा कि महिलाएं परिवार की जिम्मेदारियों के साथ समाज और सामुदायिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।


पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें