गुरुवार, 16 अप्रैल 2026
Logo
Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में जनगणना का पहला चरण शुरू, मुख्य सचिव विकासशील ने स्व-गणना के तहत दर्ज की अपनी जानकारी

16 अप्रैल, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
छत्तीसगढ़ में जनगणना का पहला चरण शुरू, मुख्य सचिव विकासशील ने स्व-गणना के तहत दर्ज की अपनी जानकारी
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। छत्तीसगढ़ में जनगणना 2027 के पहले चरण के तहत मकान सूचीकरण और मकानों की गणना के कड़ी में 16 से 30 अप्रैल 2026 तक स्व-गणना की प्रक्रिया की शुरूआत हुई है। मंत्रालय महानदी भवन में गुरुवार को मुख्य सचिव विकासशील ने अपनी जानकारी दर्ज की। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की है कि इस सुविधा का अधिक से अधिक उपयोग करें और अपनी जानकारी पोर्टल पर खुद भरकर जनगणना में सक्रिय भागीदारी निभाएं।


प्रदेश में 16 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक नागरिकों को स्व-गणना के माध्यम से अपनी जानकारी दर्ज करने का अवसर दिया गया है। इसी कड़ी में अपर मुख्य सचिव गृह मनोज कुमार पिंगुआ ने भी स्व-जनगणना के तहत अपनी जानकारी पोर्टल पर जानकारी दर्ज की। स्व-गणना के लिए

https://se.census.gov.in/ पोर्टल पर जाकर आसानी से विवरण भरा जा सकता है। मुख्य सचिव की ओर से पोर्टल पर जानकारी भरे जाने के दौरान छत्तीसगढ़ जनगणना निदेशक कार्तिकेय गोयल सहित जनगणना निदेशालय के अधिकारी भी मौजूद थे।


लोग अपनी सही व पूरी जानकारी साझा कर सकेंगे

मुख्य सचिव ने कहा है कि यह पहल जनगणना प्रक्रिया को आसान, पारदर्शी और अधिक विश्वनीय बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिससे लोग अपनी सही और पूरी जानकारी स्वयं साझा कर सकेंगे। स्व-गणना अवधि समाप्त होने के बाद, 1 मई से 30 मई तक जनगणना टीम घर-घर जाकर लोगों से जानकारी एकत्रित करेगी। प्रगणक घर-घर आकर जानकारी दर्ज करेंगे। हर मकान की जानकारी दर्ज की जाएगी। घर की स्थिति, सुविधाएं और मूलभूत जानकारी संकलित की जाएगी। मुख्य सचिव का कहना है कि जिन्होंने स्व-गणना के तहत जानकारी दर्ज की है वे जनगणना प्रगणकों के घर आने पर उनसे SE ID जरूर साझा करें।


यदि कोई स्व-गणना नहीं कर पाते है तो चिंता करने की जरूरत नहीं 

यदि कोई स्व-गणना नहीं कर पाते है तो चिंता करने की जरूरत नहीं है। छत्तीसगढ़ राज्य में 1 मई से 30 मई 2026 तक की अवधि में प्रगणक आपके घर आकर जानकारी अवश्य दर्ज करेंगे। सभी नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि वे इस अवसर का लाभ उठाकर देश के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। इस अवसर पर जनगणना निदेशालय के संयुक्त संचालक प्रदीप साव सहित अन्य अधिकारी शामिल हुए।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें