बुधवार, 26 अगस्त 2026
Logo
Chhattisgarh

दुर्ग में विद्यार्थियों के प्रदर्शन का असर, कांकेर कलेक्टर ने स्कूलों में मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता व शिक्षकों की समस्याओं के निराकरण दिया जोर

26 अग, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
दुर्ग में विद्यार्थियों के प्रदर्शन का असर, कांकेर कलेक्टर ने स्कूलों में मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता व शिक्षकों की समस्याओं के निराकरण दिया जोर
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। दुर्ग में विद्यार्थियों के प्रदर्शन को देखते हुए कांकेर कलेक्टर कुंदन कुमार ने जिले में शिक्षकों की समस्याओं और स्कूलों की मूलभूत सुविधाओं को गंभीरता से लिया है। उन्होंने शिक्षकों की समस्याओं के निराकरण व स्कूलों में मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। 


कलेक्टर कुंदन कुमार ने जिला शिक्षा अधिकारी को आज ही सभी खंड शिक्षा अधिकारियों की बैठक लेकर शिक्षकों की समस्याओं और स्कूलों में मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा करने व विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। इसी प्रकार अपर कलेक्टर कांकेर को जिला शिक्षा अधिकारी, समस्त खंड शिक्षा अधिकारी और जिला शिक्षा कार्यालय व खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालयों में पदस्थ सभी स्थापना प्रभारियों की बैठक लेकर शिक्षकों की समस्या, मांगो और स्कूलों में मूलभूत सुविधाओं को लेकर समीक्षा करने तथा विस्तृत रिपोर्ट करने के दिए गए हैं।


दुर्ग जिले के पेंड्रावन स्थित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में शिक्षकों की कमी को लेकर छात्रों का प्रदर्शन किया। कक्षा 9वीं से 12वीं तक के करीब 400 विद्यार्थियों ने मंगलवार दोपहर खैरागढ़-धमधा मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। जो कि प्रात 12 बजे तक चला। एसडीओपी, तहसीलदार, एसडीएम और स्कूल शिक्षा विभाग के सहायक संचालक समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। विद्यार्थी माने नहीं। बाद में स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव से फोन पर बातचीत और आश्वासन मिलने पर प्रदर्शन खत्म किया।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें