मंगलवार, 18 अगस्त 2026
Logo
Chhattisgarh

‘भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष का दायित्व मेरे लिए देश की करोड़ों मातृशक्ति के विश्वास को पूरी निष्ठा से निभाने की जिम्मेदारी’: रूपकुमारी

18 अग, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
‘भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष का दायित्व मेरे लिए देश की करोड़ों मातृशक्ति के विश्वास को पूरी निष्ठा से निभाने की जिम्मेदारी’: रूपकुमारी
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में महिला मोर्चा अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद रूपकुमारी चौधरी ने अपनी भावनाएं साझा की हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष का दायित्व मिलना उनके लिए महज सम्मान नहीं, बल्कि देश की करोड़ों मातृशक्ति के विश्वास और संगठन की अपेक्षाओं को पूरी निष्ठा से निभाने की एक बड़ी जिम्मेदारी है।


रूपकुमारी चौधरी ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि एक साधारण कार्यकर्ता के रूप में भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा से जुड़कर संगठन और राष्ट्रसेवा के लिए कार्य करना उनके जीवन का सबसे बड़ा सौभाग्य रहा है। भारतीय जनता पार्टी सदैव ‘आधी आबादी, पूरा अधिकार’ के संकल्प के साथ महिलाओं के सम्मान, स्वाभिमान, सुरक्षा, समान अवसर और सशक्त भागीदारी के लिए प्रतिबद्ध रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नारी शक्ति को राष्ट्रशक्ति बनाने का जो अभियान आगे बढ़ा है। उसे संगठन के माध्यम से और अधिक प्रभावी बनाने का वह संकल्प लेती हैं।


महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने लिखा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के नेतृत्व में संगठन की सेवा का यह अवसर मेरे लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा है कि उन पर जताए गए विश्वास को वह अपनी पूरी ऊर्जा, निष्ठा और कर्मठता से सार्थक करने का प्रयास करती रहेंगी।


मुख्यमंत्री व प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं का व्यक्त किया आभार 

रूपकुमारी चौधरी ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरन सिंह देव के मार्गदर्शन, स्नेह और विश्वास के लिए आभार व्यक्त किया है। 


संगठन सर्वोपरि, राष्ट्र प्रथम और नारी शक्ति-राष्ट्र शक्ति हमारा संकल्प

महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने लिखा है कि संगठन सर्वोपरि, राष्ट्र प्रथम और नारी शक्ति-राष्ट्र शक्ति उनका संकल्प है। देशभर की बहनों को संगठन से जोड़ते हुए, उनके अधिकारों और आकांक्षाओं को आवाज देते हुए, विकसित भारत के निर्माण में मातृशक्ति की निर्णायक भूमिका सुनिश्चित करने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करती रहेंगी।




पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें