
रायपुर। बस्तर के विकास के लिए हाथ में बंदूक नहीं, कंप्यूटर और कलम की जरूरत है। यह बात जिन नक्सलियों के समझ में आ रही है, वह हथियार छोड़कर विकास की मुख्य धारा से जुड़ भी रहे हैं। यह बातें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को बस्तर पंडुम के समापन समारोह में कहीं। उन्होंने कहा कि नक्सलियों से विनती करने आए हैं कि वह हथियार छोड़ दें। सभी अपने हैं, किसी को मारना अच्छा नहीं लगता।
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि बस्तर लाल आतंक से मुक्त होने की कगार पर है। यह विकास की राह पर चल पड़ा है। बस्तर पंडुम ने एक नया आयाम स्थापित किया है। अगले साल से देश भर के कलाकार बस्तर पंडुम में शामिल होंगे। भारतीय जनता पार्टी इस आयोजन को पूरे विश्व में पहुंचने का काम करेगी और इसे अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में प्रयास किए जाएंगे।
डराने से ज्यादा समझाने पर दिया जोर
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने संबोधन में नक्सलियों को डराने से ज्यादा समझाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि -'सभी नक्सली भाइयों से विनती करने आया हूं।' हथियार डालकर, विकास की मुख्यधारा में आ जाएं। किसी को कोई मारना नहीं चाहता। सभी अपने हैं। प्रदेश व केंद्र सरकार आपके साथ पीएम नरेंद्र मोदी बस्तर को सारी सुविधाएं देना चाहते हैं। चिकित्सा, शिक्षा, रोजगार देने देने पर जोर है। यह सभी के सहयोग से संभव होगा। बस्तर के नायकों को पीएम नरेंद्र मोदी ने सम्मान देने का काम किया। बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया गया। पीएम ने ओड़िशा की आदिवासी बेटी को महामहिम बनाने का काम किया। अगले साल बस्तर कंडोम के उद्घाटन के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को आमंत्रित किया जाएगा।
अगले मार्च तक देश को लाल आतंक से मुक्त करेंगे
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा अगले मार्च तक देश को लाल आतंक से मुक्त दिया जाएगा। नक्सली मुक्त अभियान रंग ला रहा है। जहां गोलियों की गूंज थी, आज मशीनों की आवाज आ रही है। जहां सड़क नहीं थे, अब वहां राज्यमार्ग बन रहे।
अमित शाह की अपील
- हर गांव को नक्सल मुक्त बनाने का अभियान छेड़ें।
- नक्सल मुक्त गांव के लिए निर्धारित पुरस्कार पाइए।
- सभी हमारे अपने हैं, हथियार छोड़ दीजिए।
- विकास की प्रक्रिया में हिस्सेदार बनिए।
बस्तर की बोली, वाद्य, वेशभूषा देश की संस्कृति का गहना
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि बस्तर की बोली, वाद्य, वेशभूषा वेशभूषा देश की संस्कृति का गहना है। बस्तर पंडुम में इसकी झांकी दिखती है। अगले साल 12 श्रेणियों में होगा बस्तर पंडुम का आयोजन किया जाएगा। केंद्रीय गृहमंत्री ने आयोजन का हिस्सा रहे कलाकारों को बधाई दी। शादी कहा कि अनेकता में एकता भारत की ताकत है। देश की विभिन्न राज्यों की बोली, भाषा, व्यंजन, वेशभूषा को संरक्षित करने का काम किया जाएगा। अगले साल बस्तर पंडुम कई गुना बड़ा होगा। सभी राज्यों की प्रतिभागिता होगी।
मार्च 2026 तक प्रदेश नक्सल मुक्त होगा- सीएम साय
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि डबल इंजन की सरकार होना प्रदेश के लिए सौभाग्य की बात है। मार्च 2026 तक प्रदेश नक्सली मुक्त होगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश को नक्सली मुक्त बनाने का संकल्प लिया है। प्रदेश सरकार उनकी मंशा के अनुरूप काम कर रही है। मां दंतेश्वरी की कृपा से संकल्प पूरा होगा। छत्तीसगढ़ का पुराना समय लौटेगा। देश-दुनिया से लोग यहां आएंगे। देश और प्रदेश में पीएम मोदी के नेतृत्व में तेजी से विकास हो रहा। प्रधानमंत्री की गारंटी को पूरा किया जा रहा। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में स्कूल खुल रहे। जहां गोली की आवाज आती थी, वहां घंटी बज रही है। सरकारी की योजनाएं जनता तक पहुंचाई जा रही है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

