सोमवार, 23 नवंबर 2026
Logo
Chhattisgarh

पूर्व सांसद नंदकुमार साय हुए चोटिल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय हेलीकॉप्टर से लेकर पहुंचे रायपुर

23 नव, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
पूर्व सांसद नंदकुमार साय हुए चोटिल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय हेलीकॉप्टर से लेकर पहुंचे रायपुर
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ आदिवासी नेता नंदकुमार साय पैर में चोट लगने से घायल हो गए हैं। उनके स्वास्थ्य को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने संवेदनशीलता दिखाते हुए उन्हें अपने साथ हेलीकॉप्टर से रायपुर लेकर आए। बेहतर उपचार के लिए उन्हें राजधानी के बालाजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रविवार को जशपुर प्रवास के दौरान नंदकुमार साय के निवास पहुंचकर उनसे मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री को बताया गया कि दो दिन पहले नंदकुमार साय फिसलकर गिर गए थे, जिससे उनके पैर में चोट आई है। चोट के कारण उन्हें चलने-फिरने में काफी परेशानी हो रही थी।


मुख्यमंत्री ने बताया कि आज उन्हें रायपुर आना था। ऐसे में उन्होंने नंदकुमार साय को भी अपने साथ हेलीकॉप्टर से रायपुर लाने का निर्णय लिया, जिससे उन्हें यात्रा के दौरान किसी तरह की असुविधा न हो और समय पर बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सके।


मुख्यमंत्री ने कहा कि नंदकुमार साय के बेहतर उपचार के लिए रायपुर के बालाजी अस्पताल में आवश्यक व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री की इस पहल को वरिष्ठ आदिवासी नेता के स्वास्थ्य के प्रति उनकी संवेदनशीलता के रूप में देखा जा रहा है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें