
रायपुर। जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ सरकार ने आम नागरिकों और पर्यटकों को विशेष सौगात दी है। आज 15 नवंबर को नवा रायपुर अटल नगर स्थित दो प्रमुख जनजातीय संग्रहालयों में प्रवेश पूरी तरह निःशुल्क रहेगा।
आदिमजाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान के आदेश के अनुसार, शहीद वीर नारायण सिंह स्मारक सह जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय और छत्तीसगढ़ जनजातीय संग्रहालय में आगंतुकों से कोई प्रवेश शुल्क नहीं लिया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास, स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान, शौर्य, बलिदान और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से लोगों को परिचित कराना है।
संग्रहालयों में जनजातीय जीवनशैली, कला, परंपराओं और ऐतिहासिक संघर्षों की झलक देखने को मिलेगी। राज्य सरकार ने नागरिकों, विद्यार्थियों, युवाओं और पर्यटकों से इस अवसर का लाभ उठाकर छत्तीसगढ़ की समृद्ध जनजातीय विरासत को करीब से जानने की अपील की है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

