
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singhरायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कमल विहार के 230 एकड़ क्षेत्र में फैले गजराज बांध को रायपुर शहर की पेयजल आवश्यकता की पूर्ति के लिए एक विशाल जलाशय के रूप में विकसित करने की पहल की है। उन्होंने बुधवार को लोकभवन में महापौर मीनल चौबे और अतिरिक्त कमिश्नर विनोद पांडेय के साथ इस संबंध में चर्चा की।
राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि वर्तमान में सिंचाई कार्यों में उपयोग नहीं हो रहे गजराज बांध की आवश्यक मरम्मत कर इसे रायपुर शहर की लाइफलाइन बनाया जा सकता है। इस बांध को एक पेयजल भंड़ार के रूप में विकसित करने से शहर को शुद्ध और पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी। राज्यपाल ने महापौर से संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ समन्वय कर इस दिशा में आगे बढ़ने के लिए दिशा निर्देश दिए हैं ।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

