शनिवार, 09 मई 2026
Logo
Chhattisgarh

जशपुर के ग्राम जामटोली व नगर पंचायत कुनकुरी में सुशासन तिहार शिविर 16 मई को, 14 गांवों और 15 वार्डों के लोग रखेंगे अपनी बात

09 मई, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
जशपुर के ग्राम जामटोली व नगर पंचायत कुनकुरी में सुशासन तिहार शिविर 16 मई को, 14 गांवों और 15 वार्डों के लोग रखेंगे अपनी बात
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर जशपुर जिले में ‘सुशासन तिहार 2026’ के तहत जनपद पंचायतों व नगरीय निकायों में जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में 16 मई को ग्राम जामटोली और नगर पंचायत कुनकुरी में शिविर आयोजित किए जाएंगे। 


जामटोली में आयोजित शिविर में जामटोली, बड़ाबनाई, जुरतेला, पुत्रीचौरा, पिलखी, साईटांगरटोली, पोड़ी, लोदाम, बाम्हनपुरा, चौलीटांगरटोली, पोरतेंगा, झोलंगा, जकबा और लोखण्डी सहित 14 गांवों के ग्रामीण अपनी समस्याओं और मांगों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे। वहीं, नगर पंचायत कुनकुरी के वार्ड क्रमांक 1 से 15 तक के नागरिक भी शिविर में भाग लेकर अपनी समस्याएं दर्ज करा सकेंगे। 


कुनकुरी नगरीय निकाय का शिविर पूर्व में 11 मई 2026 को प्रस्तावित था, जिसे संशोधित कर अब 16 मई को आयोजित किया जाएगा। सुशासन तिहार के अंतर्गत नागरिकों से प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा। जशपुर कलेक्टर ने शिविरों के सफल संचालन के लिए नोडल एवं विभागीय अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने के निर्देश दिए हैं। 


जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने क्षेत्र के संबंधित शिविर में उपस्थित होकर आवेदन प्रस्तुत करें। जिससे लोगों की समस्याओं का जल्द और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें