मंगलवार, 26 मई 2026
Logo
Chhattisgarh

जशपुर के सरबकोम्बो और अमडीहा में सुशासन तिहार शिविर 27 को, 28 गांवों के लोग रखेंगे अपनी समस्याएं

26 मई, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
जशपुर के सरबकोम्बो और अमडीहा में सुशासन तिहार शिविर 27 को, 28 गांवों के लोग रखेंगे अपनी समस्याएं
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। जशपुर जिले के बगीचा जनपद पंचायत के ग्राम सरबकोम्बो व फरसाबहार जनपद पंचायत के ग्राम अमडीहा में 27 मई को सुशासन तिहार शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में कुल 28 गांवों के ग्रामीण शामिल होकर अपनी समस्याओं और मांगों से संबंधित आवेदन देंगे। संबंधित विभाग उनका समाधान करेंगे। 


सरबकोम्बो शिविर में सरबकोम्बो, बुटंगा, गायलुंगा, कलिया, बच्छरांव, रमसमा, साहीडांड, करमा, कुदमुरा, रनपुर, तम्बाकछार एवं पंडरीपानी सहित 12 गांवों के ग्रामीण शामिल होंगे। वहीं, अमडीहा शिविर में अमडीहा, बाम्हनमारा, जबला, जामबहार, घुमरा, बांसाझाल, पुराईनबंध, समडमा, केरसई, कोहपानी, लठबोरा, साजबहार, सिंगीबहार, सुण्डरु, तपकरा एवं उपरकछार सहित 16 गांवों के ग्रामीण भाग लेंगे।


सुशासन तिहार के अंतर्गत नागरिक लिखित रूप में अपने आवेदन शिविरों में प्रस्तुत करेंगे। जिनका मौके पर निराकरण किया जाएगा। शिविरों के माध्यम से शासन और प्रशासन आमजन तक पहुंचकर उनकी समस्याओं का तत्काल समाधान सुनिश्चित कर रहे हैं। जिला प्रशासन ने संबंधित क्षेत्रों के नागरिकों से अपील की है कि वे अपने क्षेत्र के शिविर में उपस्थित होकर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं। 


कलेक्टर रोहित व्यास ने शिविरों के सुचारू संचालन के लिए नोडल और विभागीय अधिकारियों को अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने के निर्देश दिए हैं।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें