
रायपुर। सुशासन तिहार के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को कोरबा जिले के लेमरू पहुंचे। यहां प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के हितग्राही धरम सिंह के नव निर्मित आवास का उद्घाटन फीता काटकर किया। साथ ही संबंधित परिवार का गृह प्रवेश कराया।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धरम सिंह के परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। नए घर के लिए शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने आवास कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण जरूरतमंद परिवारों के जीवन में सम्मान, सुरक्षा और नई उम्मीद लेकर आई है। सरकार अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने बच्चों को अच्छी शिक्षा प्राप्त कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
मुख्यमंत्री ने पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत सोलर पैनल स्थापना के लिए डीएमएफ मद से हितग्राही अंशदान की 60 हजार रुपए की राशि प्रदान की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गरीब और जरूरतमंद परिवारों को केवल आवास ही नहीं, बल्कि बेहतर जीवन के लिए आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।
मौके पर उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन, वित्त मंत्री ओपी चौधरी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

