शनिवार, 23 मई 2026
Logo
Chhattisgarh

सुशासन तिहार: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बच्चों को अपने हाथों से कराया अन्नप्राशन

23 मई, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
सुशासन तिहार: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बच्चों को अपने हाथों से कराया अन्नप्राशन
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शनिवार को बलौदबाजार जिले के करहीबाजार में आयोजित सुशासन तिहार समाधान शिविर में शामिल हुए। उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण किया और बच्चों को अपने हाथों से अन्नप्राशन कराया। 


मुख्यमंत्री ने स्वस्थ बच्चों से भी मुलाकात की। साथ ही बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण संबंधी जानकारी प्राप्त की और अभिभावकों को बच्चों के बेहतर पोषण व देखभाल के लिए प्रेरित किया। गोदभराई कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गर्भवती महिलाओं को उपहार भेंट कर शुभकामनाएं दीं। 

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए महिला एवं बाल विकास से जुड़ी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित कर रही है। जिससे बच्चों और माताओं को बेहतर पोषण और स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। 

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें