मंगलवार, 02 जून 2026
Logo
Chhattisgarh

सुशासन तिहार: बिलासपुर के जिला स्तरीय शहरी समाधान शिविर में 18.50 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन

02 जून, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
सुशासन तिहार: बिलासपुर के जिला स्तरीय शहरी समाधान शिविर में 18.50 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। बिलासपुर के पुत्रीबाई स्कूल सामुदायिक भवन में मंगलवार सुशासन तिहार के तहत जिला स्तरीय शहरी समाधान शिविर आयोजित हुआ। इसमें केंद्रीय आवास और शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू और उप मुख्यमंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव ने 18.50 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। 


केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश में सुशासन और विकास को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। बिलासपुर के विकास के लिए संसाधनों की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि जनता के प्रति जवाबदेही ही वास्तविक सुशासन है। सुशासन तिहार ने शासन के प्रति लोगों के विश्वास को और अधिक मजबूत किया है। न्यायधानी बिलासपुर को उसकी पहचान और गरिमा के अनुरूप विकसित करने के लिए लगातार बड़े पैमाने पर विकास कार्य किए जा रहे हैं।


मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना के तहत 12 करोड़ 95 लाख रुपए की लागत से अरपा राम सेतु से शनिचरी रपटा तक सड़क, नाला एवं पिचिंग कार्य तथा 5 करोड़ 55 लाख रुपए की लागत से कुंदन पैलेस से सहारे गली होते हुए बस स्टैंड तक आरसीसी बॉक्स निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। अतिथियों ने विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन कर जनकल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों को लाभान्वित भी किया।


कार्यक्रम में बिलासपुर नगर निगम के सभापति विनोद सोनी, कलेक्टर संजय अग्रवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह, नगर निगम के आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संदीप अग्रवाल आदि उपस्थित थे।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें