शुक्रवार, 01 मई 2026
Logo
Chhattisgarh

'गूगल बॉय' रूद्र शर्मा ने राज्यपाल रमेन डेका से की मुलाकात, सामान्य ज्ञान के प्रश्नों के सटीक उत्तर देकर किया प्रभावित

01 मई, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
'गूगल बॉय' रूद्र शर्मा ने राज्यपाल रमेन डेका से की मुलाकात, सामान्य ज्ञान के प्रश्नों के सटीक उत्तर देकर किया प्रभावित
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। 'गूगल बॉय’ के नाम से पहचान बना चुके दुर्ग जिले के 6 वर्षीय रूद्र शर्मा ने शुक्रवार को लोक भवन में राज्यपाल रमेन डेका से अपने पालकों के साथ मुलाकात की। अपनी अद्भुत स्मरण शक्ति और सामान्य ज्ञान के प्रश्नों के सटीक उत्तर देकर राज्यपाल को खासा प्रभावित किया। 


रूद्र ने सामान्य ज्ञान और प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े कई सवालों के फटाफट और सटीक उत्तर देकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। पहली कक्षा के छात्र रूद्र को यूपीएससी और पीएससी स्तर के प्रश्नों के उत्तर भी याद हैं। राज्यपाल ने उससे छत्तीसगढ़ के गठन, राज्य की विशेषताओं और भारतीय संविधान से जुड़े प्रश्न पूछे, जिनका रूद्र ने बिना झिझक सही जवाब दिया।


रूद्र की तेज स्मरण शक्ति और आत्मविश्वास से प्रभावित होकर राज्यपाल ने उसकी सराहना की। उन्होंने लोक भवन की ओर से रूद्र को प्रमाण पत्र दिया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर रूद्र की मां पायल शर्मा के साथ उसके नाना विनोद शर्मा भी उपस्थित थे।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें