गुरुवार, 30 अप्रैल 2026
Logo
Chhattisgarh

सरकार युवाओं को रोजगार व स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए संकल्पबद्ध - सीएम साय

12 अप्रैल, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
सीएम डॉ विष्णु देव साय

सीएम डॉ विष्णु देव साय

N
डेस्क रिपोर्टर

 रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शनिवार को नवा रायपुर में विचार फॉर विकसित छत्तीसगढ़ कार्यक्रम में शामिल हुए। युवाओं के साथ संवाद किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अधिकाधिक अवसर उपलब्ध कराने के लिए संकल्पबद्ध है। स्किल डेवलपमेंट, स्टार्टअप प्रमोशन और उद्योगों से जुड़ाव जैसी योजनाओं के माध्यम से युवाओं को सशक्त किया जा रहा है।

  मुख्यमंत्री ने युवाओं से आग्रह किया कि वे सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें और राज्य के समग्र विकास में अपनी अहम भूमिका निभाएं। छत्तीसगढ़ के उज्ज्वल भविष्य और विकास में उनकी सक्रिय भागीदारी जरूरी है। मुख्यमंत्री ने युवाओं से संवाद के दौरान उनकी समस्याओं और सुझावों को भी सुना। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत, मीडिया सलाहकार पंकज झा भी मौजूद रहे।

नक्सलवाद छत्तीसगढ़ में अब गिन रहा अंतिम सांसें
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि नक्सलवाद छत्तीसगढ़ में अब अंतिम सांसें गिन रहा है। मार्च 2026 तक नक्सल का समूल नाश होगा। छत्तीसगढ़ की यह सुंदर धरती विकास की नई ऊँचाइयों को छुएगी। शांत, सुरक्षित, खुशहाल और समृद्ध प्रदेश के रूप में इसे नई पहचान मिलेगी।

अधिकांश मोदी की गारंटी कर दी गई पूरी
मुख्यमंत्री ने एक कार्यक्रम में कहा कि हमने प्रदेशवासियों के हित में मोदी की गारंटी की बात कही थी और हमारी सरकार ने बड़े निर्णय लेते हुए इसे पूरा करने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ाए हैं। अधिकांश मोदी की गारंटी पूरी कर दी गई हैं। हमारी सरकार ने पहले ही कैबिनेट में 18 लाख गरीब परिवारों को आवास मुहैया कराने का बड़ा फैसला लिया था। प्रदेश की माताओं-बहनों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रतिमाह 1000 रुपए की राशि प्रदान की जा रही है। पीएससी की परीक्षाओं में युवाओं के साथ हुए अन्याय के खिलाफ सीबीआई जांच जैसे बड़े निर्णय हमारी सरकार ने लिए हैं।

निवेश अनुकूल नई औद्योगिक नीति लागू की गई
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ के आर्थिक विकास को गति देने के लिए निवेश अनुकूल नई औद्योगिक नीति लागू की गई है। इस नीति की सफलता का प्रमाण इस बात से मिलता है कि इसके लागू होने के बाद से सरकार को करोड़ों रुपए के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं। हमारा उद्देश्य निवेश के साथ-साथ स्थानीय युवाओं को रोजगार देना भी है। हमने विकसित छत्तीसगढ़ का विजन डॉक्युमेंट तैयार किया है और विकसित भारत के लक्ष्य को पाने में हर प्रदेशवासी की अहम भूमिका होगी।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें