
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singhरायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर स्वच्छ भारत अभियान के तहत लोक भवन परिसर के बाहर में साफ-सफाई की और स्वच्छता का संदेश दिया। उन्होंने झाड़ू लगाकर कचरे को एकत्रित किया और उसका उचित निपटान किया।
राज्यपाल रमेन डेका के साथ लोक भवन के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी सुबह परिसर के विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया। राज्यपाल ने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि इसे हमें अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए।
राज्यपाल ने कहा कि स्वच्छ और सुंदर परिसर के साथ स्वच्छ समाज के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है। इस अवसर पर विधायक पुरंदर मिश्रा उपस्थित रहेे, उन्होंने भी साफ सफाई की।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

