
रायपुर। पैरा आर्मरेसलर श्री श्रीमंत झा ने सोमवार को लोक भवन में राज्यपाल रमेन डेका से मुलाकात की। इस दौरान राज्यपाल ने श्रीमंत झा को नार्वे के ईदफ्योर्ड में आयोजित हुए पैरा आर्मरेसलिंग कप-2026 में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन करने के लिए बधाई दी।
आर्मरेसलिंग श्रीमंत झा ने 85 किलोग्राम भारवर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। वह अब तक 64 अंतरराष्ट्रीय पदक जीत चुके हैं। छत्तीसगढ़ के भिलाई के निवासी श्रीमंत झा एक प्रसिद्ध भारतीय पैरा-आर्मरेसलर हैं। उन्होंने नॉर्वे पैरा-आर्म रेसलिंग कप 2026 में स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है।
श्रीमंत झा एशिया के नंबर-1 और वर्ल्ड के नंबर-3 आर्मरेसलर के रूप में पहचान रखते हैं। उन्होंने ने राज्यपाल रमेन डेका को अपनी उपलब्धियों की जानकारी दी। राज्यपाल ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी। उनका सम्मान भी किया।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

