
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका से बुधवार को लोक भवन में स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने मुलाकात की। इस दौरान राज्यपाल ने राज्य के विशेष पिछड़ी जनजाति बहुल क्षेत्रों में शिक्षा की स्थिति और वहां उपलब्ध शैक्षणिक सुविधाओं के संबंध में चर्चा की। राज्यपाल ने निर्देश दिया कि दूरस्थ और पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले विद्यार्थियों को शिक्षा से जोड़ने पर विशेष ध्यान दिया जाए।
राज्यपाल रमेन डेका ने विशेष पिछड़ी जनजातियों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कदम उठाने पर जोर दिया। साथ ही बच्चों के लिए आवश्यक अधोसंरचना विकसित करने और संबंधित समस्याओं के तत्काल निराकरण के निर्देश दिए। राज्यपाल ने कहा कि विशेष पिछड़ी जनजातियों के बच्चों की शिक्षा, छात्रावास सुविधा, विद्यालयीन अधोसंरचना और शिक्षकों की उपलब्धता से जुड़े विषयों का संवेदनशीलता के साथ निराकरण किया जाना चाहिए, जिससे इन क्षेत्रों के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक अवसर प्राप्त हो सकें और उनका सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

