
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singhरायपुर। रक्षाबंधन के अवसर पर शुक्रवार को राज्यपाल रमेन डेका फर्स्ट लेडी रानी डेका काकोटी के साथ राजधानी के गायत्री नगर स्थित श्रीजगन्नाथ मंदिर पहुंचे। वहां भगवान जगन्नाथ के दर्शन और पूजन-अर्चन कर रक्षासूत्र बांधा।
राज्यपाल रमेन डेका ने इस अवसर पर देश और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली व शांति की कामना की। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और आपसी सौहार्द का पावन पर्व है। यह समाज में प्रेम और भाईचारे की भावना को मजबूत करता है। मंदिर में राज्यपाल के साथ विधायक पुरंदर मिश्रा भी उपस्थित रहे।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

