बुधवार, 20 मई 2026
Logo
Chhattisgarh

जनगणना की प्रक्रिया में शामिल हुए राज्यपाल रमेन डेका, 33 बिंदुओं से संबंधित जानकारी दी

20 मई, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
जनगणना की प्रक्रिया में शामिल हुए राज्यपाल रमेन डेका, 33 बिंदुओं से संबंधित जानकारी दी
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने बुधवार को जनगणना  कार्यक्रम में भाग लिया। जनगणना 2026 की प्रक्रिया के तहत नगर निगम के अधिकारी लोकभवन पहुंचे। जनगणना के सामान्य 33 बिंदुओं से संबंधित जानकारी राज्यपाल से प्राप्त की।


जनगणना प्रक्रिया के अंतर्गत अधिकारियों ने निर्धारित प्रश्नों के आधार पर राज्यपाल से जानकारियां प्राप्त कीं। इनमें व्यक्तिगत, सामाजिक और अन्य सामान्य विवरण शामिल रहे। राज्यपाल डेका ने जनगणना कार्य में सहयोग करते हुए सभी आवश्यक जानकारियां उपलब्ध कराईं। इस अवसर पर नगर निगम रायपुर की जोन कमिश्नर - 04  सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें